Friday, December 11, 2009

आनंद

एक नया मन्दिर बन रहा था उस मार्ग से जाता हुआ एक यात्री उस नव निर्मित मन्दिर को देखने के लिए रुक गया | अनेक मजदूर काम कर रहे थे | अनेक कारीगर काम कर रहे थे | मालूम कितने पत्थर तोड़े जा रहे थे | एक पत्थर तोड़ने वाले मजदूर के पास वह यात्री रुका और उसने पूंछा की मित्र तुम क्या कर रहे हो ? उस पत्थर तोड़ते मजदूर ने क्रोध से अपने हथौड़े को रोका उस यात्री की तरफ देखा और कहा , क्या अंधे हो ! दिखाई नही पड़ता ? मैं पत्थर तोड़ रहा हूँ , और वह वापस पत्थर तोड़ने लगा | वह यात्री आगे बढ़ा और उसने एक दूसरे मजदूर को भी पूंछा जो पत्थर तोड़ रहा था उस आदमी ने उदासी से आँखे ऊपर उठाई और कहा कुछ नही कर रहा रोटी कम रहा हूँ | वह वापस पत्थर को तोड़ने लगा | वह यात्री और आगे बढ़ा मन्दिर की सीढियों पास पत्थर तोड़ते तीसरे मजदूर से उसने पूछा , मित्र क्या कर रहे हो ? वह आदमी एक गीत गुनगुना रहा था और पत्थर भी तोड़ रहा था| उसने आँखे ऊपर उठाई , उसकी आँखों में बड़ी खुशी थी और वह बड़े आनंद भाव से बोला , मैं भगवन का मन्दिर बना रहा हूँ | फ़िर वह गीत गुनगुनाने लगा और पत्थर तोड़ने लगा |
वह यात्री चकित खड़ा होगया और उसने कहा की तीनो लोग पत्थर तोड़ रहे है | लेकिन पहला आदमी क्रोध से कहता है की में पत्थर तोड़ रहा हूँ , आप अंधे है क्या ? दिखाई नही पड़ता ? दूसरा आदमी भी पत्थर तोड़ रहा है लेकिन वह उदासी से कहता है कि में रोटी कमा रहा हूँ |तीसरा आदमी भी पत्थर तोड़ रहा था , लेकिन वह कहता है , आनंद से गीत गाते हुए कि में भगवन का मन्दिर बना रहा हूँ |
ये जो तीन मजदूर थे उस मन्दिर को बनाते , करीब -करीब हम भी इन्ही तीन तरह के लोग है जो जीवन के मन्दिर को निर्मित करते है | हम सभी जीवन के मन्दिर को निर्मित करते है , लेकिन कोई जीवन के मन्दिर को निर्मित करते समय क्रोध से भरा रहता है , क्यो कि वह पत्थर तोड़ रहा है | कोई उदासी से भरा रहता है , क्योकि वह केवल रोटी कमा रहा है | लेकिन कोई आनंद से भर जाता है , क्यो कि वह परमात्मा का मन्दिर बना रहा है | जीवन को हम जैसा देखते है जीवन को देखने कि जो हमारी चित्त दशा होती है , वह जीवन कि हमारी अनुभूति बन जाती है | जीवन को देखने कीजो हमारी भाव द्रष्टि होती है वही हमारे जीवन का अनुभव , और जीवन का साक्छात्कार भी बन जाती है | पत्थर तोड़ते हुए से भगवान का मन्दिर बनाने की जिसकी द्रष्टि हैं , वह आनंद से भर जाएगा | और हो सकता है , पत्थर तोड़ते- तोड़ते उसे भगवान का मिलन भी होजाए | क्यो कि उतनी आनंद कि मन: स्थिति पत्थर में भी भगवान को खोज लेती है | आनंद के अतिरिक्त भगवान के पास पहुचने का और कोई द्वार नही है| लेकिन जो क्रोध और पीड़ा में काम कर रहा हो , उसे भगवान कि मूर्ति में सिवाय पत्थर के और कुछ भी नही मिल सकता | क्रोध कि द्रष्टि पत्थर के आलवा कुछ भी उपलब्ध नही कर पाती| जो उदास है, जो दुखी है , वह अपनी उदासी और दुःख को ही पूरा फैला हुआ देख ले तो आश्चर्य नही है | हम वही अनुभव करते है जो हम होते है | हम वही देख लेते है जो हमारी देखने कि द्रष्टि होती है , जो हमरा अंतर्भाव होता है |