
“When you are different the whole world is different. It is not a question of creating a different world. It is only a question of creating a different you. ~
"Mind can accept any boundary anywhere. But the reality is that, by its very nature, existence cannot have any boundary, because what will be beyond the boundary - again another sky. That's why I'm saying skies upon skies are available for your flight. Don't be content easily. Those who remain content easily remain small: small are their joys, small are their ecstasies, small are their silences, small is their being. But there is no need! This smallness is your own imposition upon your freedom, upon your unlimited possibilities, upon your unlimited potential."
"Become more and more innocent, less knowledgeable and more childlike. Take life as fun - because that's precisely what it is!"
छुटपन से ही छोटे-छोटे बच्चे भी डर जाते हैं। बच्चे की समझ में नहीं आता। वह बड़े प्रेम से आया है, माँ की साड़ी खींच रहा है, और माँ झिड़क देती है कि दूर हट! उसे पता ही नहीं कि माँ अभी नाराज है, पिता से झगड़ा हुआ है, या बर्तन टूट गया है, या आज रेडियो बिगड़ गया है, या दूध वाला नहीं आया- हजार मुश्किलें हैं। इस बच्चे को तो इसका कुछ पता नहीं है- इस माँ की अड़चन का। और माँ को कुछ पता नहीं है कि बच्चे को उसकी अड़चन का कोई भी पता नहीं है। वह तो बड़े प्रेम से आया था, साड़ी पकड़कर एक प्रेम का निवेदन करने आया था और झिटक दिया।बच्चा सहम गया। अब दोबारा जब वह साड़ी के पास आएगा तो हाथ में भय होगा। सोचेगा दो बार, दस बार- पकड़ना साड़ी कि नहीं पकड़ना! पहले माँ के चेहरे को पहचान लो। पता नहीं इनकार हो जाए। क्योंकि तब बड़ा दुःख सालता है, घाव हो जाता है। जब तुम्हारे प्रेम को कोई इनकार कर दे, तो इससे बड़ी कोई पीड़ा संसार में दूसरी नहीं।
Red: